बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 10 लाख कीमती गाजा,के साथ महिलाएं गिरफ्तार

 बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 10 लाख कीमती गाजा,के साथ महिलाएं गिरफ्तार

बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 10 लाख कीमती गाजा,के साथ महिलाएं गिरफ्तार

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।बड़वारा पुलिस ने की अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के व्दारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी, हेडक्वाटर उमराव सिंह के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के विरूद्ध मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था।

बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 10 लाख कीमती गाजा,के साथ महिलाएं गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरण

वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में आगामी त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में काम्बिंग गश्त करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी दौरान दिनांक 29.09.24 को सउनि, विक्रम सिंह हमराह स्टाफ के द्वारा काम्बिंग गश्त के दौरान बडवार टोला स्टेशन रोड मोड़ के पास तीन महिलायें अपने अपने हाथ में प्लास्टिक की बोरी लिये हुए रोड किनारे खड़ी हुई मिली। जो सामने से पुलिस को आता देखकर घबरा गई। जो उक्त तीनो महिलाओं का आचरण संदिग्ध प्रतीत होने पर तीनो महिलाओं से उनका नाम पता पूछा गया जिन्होने अपना नाम 01. जगराही पारधी पति स्व. मुन्ना पारधी उम्र 25 वर्ष निवासी महुआ खेड़ा थाना शाहनगर जिला पन्ना, 02. बिन्नी पारधी पति सिंह साहब पारधी उम्र 28 साल निवासी महुआ खेड़ा थाना शाहनगर जिला पन्ना, 03. खड्डी पारधी पति आखी पारधी उम्र 24 वर्ष निवासी हरदुआ थाना रीठी जिला कटनी का होना बताई। जिनकी म.आर. 674 पूजा त्यागी के व्दारा विधिवत तलाशी ली गई। जो उक्त तीनो महिलाओं के कब्जे से मिली प्लास्टिक की

 बोरियो की चेकिंग की गई जिनके कब्जे से चार प्लास्टिक की बोरियो से कुल 65.640 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद होने पर मौके पर विधिवत कार्यवाही कर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया। जप्तशुदा गांजे की कुल कीमत 19 लाख 84 हजार रूपये है। उक्त तीनो महिलाओं के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। बाद जप्तशुदा मशरूका के संबंध में आरोपियानो से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारशुदा महिला आरोपियानो को न्यायालय पेश किया जाता है।उक्त के अलावा श्री अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी एवं डॉ संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में इस वर्ष अभी तक 46 प्रकरणों में 280 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।विशेष भूमिका - सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. किशोर कुमार द्विवेदी, सउनि विक्रम सिंह, प्र.आर. 294 पवनराज, आर. 572 शिवप्रकाश तिवारी, आर. 591 गौरीशंकर सिंह, म.आर.674 पूजा त्यागी की विशेष भूमिका रही।

बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 10 लाख कीमती गाजा,के साथ महिलाएं गिरफ्तार

       मध्य प्रदेश समाचार संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post