थाना माधव नगर पुलिस,ने स्थाई वारंटी संजीत उर्फ शूली ठाकुर को किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।माधवनगर पुलिस थाना द्वारा फरार स्थाई वारंटी संजीत उर्फ शूली ठाकुर पिता गुलाब ठाकुर उम्र 40 वर्ष नि0 संजय नगर को आज गिरफ्तार किया गया। यह सफलता पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन और अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याती मिश्रा के मार्गदर्शन में मिली। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर ने किया।
घटना,दिनांक 30.08.2024 को माननीय न्यायालय श्रीमती के.एन अहिरवार अपर सत्र न्यायाधीश कटनी, की न्यायालय से जारी प्रकरण क्र.99/22 धारा 294,323,506,327,329,34 भादवि, में 1 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी संजीत उर्फ शूली ठाकुर पिता गुलाब ठाकुर उम्र 40 वर्ष नि0 संजय नगर से आज गिरफ्तार किया गया है। जिसे माननीय न्यायालय कटनी में पेश किया गया जिसे जेल भेज दिया गया है।मुख्य भूमिका इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक रवि मोहन जाटव, प्रधान आरक्षक, आरक्षक सुनोज दुबे ने सराहनीय भूमिका निभाई।
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

.jpg)