प्रथम महापौर विजेंद्र मिश्र राजा भैया के बाद आज उनके भतीजे शुभ प्रकाश मिश्र अपने सैकड़ो साथियों के साथ ली भाजपा की सदस्यता,
![]() |
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। लोकसभा प्रत्याशी वीडी शर्मा की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कांग्रेस को फिर लगा झटकाकटनी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सांसद एवं खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी व्ही.डी.शर्मा की उपस्थिति में शहर के प्रथम मेयर रहे विजेंद्र मिश्र के भतीजे शुभप्रकाश मिश्र, बरिष्ट नेता कांग्रेस सिया राम प्यासी, अज्जु सोनी, प्रमोद गर्ग, विनोद छिरोलिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।सभी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, विधायक संदीप जायसवाल, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष रामरतन पायल, सुनील उपाध्याय, रवि खरे, नवाब खान, रजनी सोनी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा का गमछा पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई
इसके बाद सभी लोग विधायक संदीप जायसवाल के निवास पहुंचे, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में केक काटकर विधायक का जन्मदिन मनाया गया।उल्लेखनीय है की बरिष्ट कांग्रेस नेता पूर्व महापौर विजेंद्र मिश्र ने बरही मे केंद्रीय मंत्री अमित शाह के सभा मंच पर भाजपा में एंट्री की थी। तभी से कयास लगाए जा रहे थे। उनके समर्थक जल्द ही कांग्रेस छोड़ देंगे।
मध्य प्रदेश समाचार संपादक श्याम लाल सूर्यवंशी


.jpg)